Wednesday, November 9, 2011

उत्तराखंड स्थापना दिवस

सभी उत्तराखंड वासियों को उत्तराखंड स्थापना दिवस की शुभकामनायें. आइये संकल्प लें कि प्रदेश को उत्तराखंड शहीदों के सपनों का प्रदेश बनाने का प्रयास करेंगे और विकास कार्यों को राजनीति में उलझाने वाले राजनीतिज्ञों को आइना दिखायेंगे.

Friday, August 19, 2011

देशप्रेम

देशप्रेम- अन्ना हजारे के देशव्यापी भ्रस्टाचार विरोधी आन्दोलन ने यह बात साफ़ कर दी है की एक फौजी, चाहे वह किसी भी पद का हो, के अन्दर देशभक्ति का जज्बा कूट कूट कर भरा होता है. आज उत्तराखंड में भी बी.सी. खंडूरी और टी.पी.एस. रावत जैसे अनेक ईमानदार, कर्तव्यनिष्ट और नेतृत्व क्षमता रखने वाले फौजी मौजूद हैं. कहा भी जाता है की यहाँ हर घर में एक फौजी जरुर होता है. यदि ऐसे ही समर्पित लोग मिलकर स्थानीय पार्टी बनायें और प्रदेश की बागडोर संभालें तो शायद देवभूमि उत्तराखंड ही एक ऐसा प्रदेश होगा जो पूरे देश के लिए मानक स्थापित करेगा.

Sunday, August 14, 2011

स्वतंत्रता दिवस कि शुभकामनायें.

हमें आज़ादी चाहिए - भ्रस्टाचार, आतंकवाद, काले धन, बेईमानी, सस्ती स्वार्थी राजनीती, बढती आबादी, बेरोज़गारी, गरीबी, मंहगाई, पद व सत्ता के दुरपयोग, मिलावटखोरी, प्रदूषण आदि से
और इन सब के लिए कोई बाहर से नहीं आयेगा, प्रत्येक भारत वासी को अपने स्तर पर इसके लिए मिलकर प्रयास करना होगातभी हम आने वाली पीढ़ियों को अपने सपनों का भारत दे पाएंगे
जय हिंदजय भारत

Tuesday, April 26, 2011

नमन

हिमालय पुत्र स्व. श्री हेमवती नंदन बहुगुणा को उनकी जन्मतिथि (२५ अप्रैल) पर हार्दिक नमन।

Monday, April 4, 2011

अमीर गरीब

सबसे गरीब और सबसे अमीर मुख्यमंत्री- मायावती ८६ करोड़ की सम्पति के साथ भारत की सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं। इसमें ओखला में १५.5 करोड़ कमर्शिअल सेंटर, सरदार पटेल रोड पर ५४ करोड़ का प्लाट और ९० लाख की ज्वेलरी भी शामिल है। बुद्धदेव भट्टाचार्य देश के सबसे गरीब मुख्यमंत्री हैं। इनकी सम्पति केवल १५.२ लाख रूपये है। इसमें ६.४२ लाख बैंक डिपोसिट एवं २.६ लाख की एल.आई.सी. है। आप तय करें की इसमें कौन दलित वर्ग से है।

नव वर्ष की शुभकामनायें

नव वर्ष, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा - २०६८, की शुभकामनायें!

Saturday, March 19, 2011

होली की शुभ कामनाएं

रंगों की फुहार, खुशियों की बहार।
मुबारक हो आपको होली का त्यौहार।

Tuesday, February 15, 2011

शैलवाणी की वेबसाइट

शैलवाणी अब वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।

Monday, January 17, 2011

उत्तराखंड का पहला समाचार पत्र

शैलवानी उत्तराखंड का पहला साहित्यिक, सांस्कृतिक व सामाजिक समाचार पत्र है जो अपनी दसवीं सालगिरह मनाने जा रहा है। इस अवसर पर दिनांक २६ व २७ फरवरी को कोटद्वार में एक भव्य आयोजन किया जा रहा है।

Sunday, January 2, 2011

नव वर्ष की शुभकामनायें

नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनायें